प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में दिया आत्मनिर्भर भारत का संदेश, किसानों युवाओं और स्थानीय उत्पादों पर खास जोर

0
28

यूथ इंडिया समाचार
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 128वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अयोध्या राम मंदिर में धर्मध्वजा आरोहण, संविधान दिवस, खाद्यान्न उत्पादन में ऐतिहासिक रिकॉर्ड, शहद उद्योग के विस्तार, और वोकल फॉर लोकल जैसे अनेक विषयों पर विस्तार से चर्चा की। पीएम मोदी ने इस अवसर पर युवाओं, किसानों और स्थानीय उत्पादों को अपनाने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि देश की प्रगति में प्रत्येक नागरिक की भूमिका बेहद अहम है।
राम मंदिर ध्वजारोहण और संविधान दिवस का उल्लेख
पीएम मोदी ने कहा कि नवंबर का महीना देशवासियों के लिए कई प्रेरणादायक अवसर लेकर आया। उन्होंने 26 नवंबर को संसद के सेंट्रल हॉल में आयोजित संविधान दिवस कार्यक्रम का उल्लेख किया। इसी के साथ उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर पर धर्मध्वजा के भव्य आरोहण और कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर में पांचजन्य स्मारक के लोकार्पण को राष्ट्र के लिए गर्व का क्षण बताया।प्रधानमंत्री ने कहा कि टीम भावना से हर काम सफल हो सकता है, और यही मंत्र देश को आगे बढ़ा रहा है।
शहद उत्पादन में भारत का रिकॉर्ड, किसानों की आय में वृद्धि
पीएम मोदी ने शहद उत्पादन का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि आज भारत शहद उत्पादन में नए रिकॉर्ड स्थापित कर रहा है।उन्होंने बताया कि भारत में शहद उत्पादन डेढ़ लाख मीट्रिक टन से भी अधिक हो गया है।इससे हजारों लोगों को रोजगार मिला है और किसानों की आमदनी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।जम्मू कश्मीर के सुलाई शहद को जीआई टैग मिलने से इसकी पहचान देशभर में बढ़ी है।कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में ग्रामजन्य संस्था द्वारा स्थानीय शहद को ब्रांडेड कर शहरों तक पहुंचाया गया, जिससे गांवों में आर्थिक मजबूती आई।
उन्होंने कहा कि शहद की मिठास हर भारतीय के जीवन में आय बढ़ाने की मिठास भी घोल रही है।
खाद्यान्न उत्पादन में ऐतिहासिक उपलब्धि
प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत ने 357 मिलियन टन खाद्यान्न उत्पादन के साथ अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने तुलना करते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों में खाद्यान्न उत्पादन में 100 मिलियन टन की वृद्धि दर्ज की गई है। पीएम मोदी ने कहा कि यह उपलब्धि किसानों की मेहनत और आधुनिक तकनीक के उपयोग का परिणाम है।

ISRO की अनोखी ड्रोन प्रतियोगिता में युवाओं की चमक

कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने हाल ही में वायरल हुए ISRO की ड्रोन प्रतियोगिता के वीडियो का जिक्र किया, जिसमें देश के युवा मंगल ग्रह जैसी परिस्थितियों में ड्रोन उड़ाने की चुनौती स्वीकार कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि पुणे के युवाओं की टीम ने कई प्रयासों के बाद सफलता प्राप्त की। यह Team Gen-Z की प्रतिभा और जज्बे का प्रतीक है। पीएम मोदी ने युवाओं को विज्ञान, तकनीक और नवाचार की दुनिया में आगे बढ़ने का संदेश दिया।

‘वोकल फॉर लोकल’, दुनिया में भारत की पहचान मजबूत
प्रधानमंत्री ने नागरिकों को वोकल फॉर लोकल अभियान को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि हाल के त्र20 सम्मेलन में उन्होंने विदेशी नेताओं को भारत की कला और संस्कृति से जुड़े स्थानीय उत्पादों के उपहार दिए, जैसेजापान के प्रधानमंत्री को भगवान बुद्ध की चांदी की प्रतिमा,इटली की प्रधानमंत्री को करीमनगर की पारंपरिक कला
उन्होंने कहा कि त्योहारी खरीदारी में लोगों ने भारी संख्या में भारतीय उत्पादों को चुना, जो आत्मनिर्भर भारत के लिए शुभ संकेत है। पीएम मोदी ने युवाओं से आगामी त्योहारों विशेषकर क्रिसमस के दौरान भी स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने की अपील की।
देश में सीमांत किसानों को सहकारी समितियों के माध्यम से नए अवसर मिल रहे हैं, वहीं स्टार्टअप इकोसिस्टम भी ग्रामीण उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि इसी गति से स्थानीय उद्योगों को प्रोत्साहन मिलता रहा, तो आने वाले वर्षों में भारत विश्व में कृषि और ग्रामोद्योगों का केन्द्र बन सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here