इटौंजा थाने में पुलिस की कार्यशैली पर भड़के विधायक, लाइनहाजिर हुए दो पुलिसकर्मी

0
18

लखनऊ। इटौंजा थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्यशैली को लेकर स्थानीय विधायक योगेश शुक्ला का आक्रोश मंगलवार को खुलकर सामने आ गया। विधायक अपने समर्थकों के साथ अचानक थाने पहुंच गए, जहाँ उन्होंने पुलिस पर लापरवाही और परेशान करने का आरोप लगाते हुए जोरदार विरोध दर्ज कराया। थाने परिसर में काफी देर तक हंगामे का माहौल बना रहा और समर्थकों ने भी नाराज़गी जताई।

मामला हनुमंतपुर निवासी प्रधान शंकर लाल सिंह चौहान के भतीजे अजय सिंह चौहान की बाइक से जुड़ा है। विधायक योगेश शुक्ला ने बताया कि अजय अपनी बाइक लेकर कुम्हरावा गया था, जहाँ पुलिस ने उसका चालान कर वाहन सीज कर दिया। आरोप है कि कई दिन बीत जाने के बाद भी बाइक के कागज थाने से नहीं भेजे गए और वाहन छुड़ाने के लिए पैसों की मांग की जा रही थी। दस्तावेज़ उपलब्ध न कराए जाने से बाइक नहीं छूट सकी, जिससे पीड़ित परिवार नाराज़ था।

विधायक का कहना था कि पुलिस ठीक से काम नहीं कर रही है और जानबूझकर लोगों को परेशान किया जा रहा है। विरोध की सूचना डीसीपी तक पहुँचने पर कार्रवाई करते हुए उपनिरीक्षक धीरेंद्र राय व कंप्यूटर ऑपरेटर पप्पू कुशवाहा को तत्काल लाइनहाजिर कर दिया गया। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद विधायक को आश्वासन दिया कि मामले की पूरी जांच कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here