40.4 C
Lucknow
Saturday, June 27, 2026

अज्ञात वाहन की टक्कर 44 वर्षीय मजदूर की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Must read

मोहम्मदाबाद: मोहम्मदाबाद में एक अज्ञात वाहन (unknown vehicle) की टक्कर से 44 वर्षीय मजदूर की मौत (labourer killed) हो गई। यह घटना 10 नवंबर की रात करीब 8:30 बजे हुई, जब नहरैया निवासी दीपेश मजदूरी कर मौधा गांव से घर लौट रहे थे। लखरौआ गांव के आगे मुलायम सिंह के खेत के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। दीपेश गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। उसी समय वहां से गुजर रहे गांव के ही सौरभ ने उन्हें गंभीर अवस्था में देखा।

सौरभ ने तत्काल 112 पुलिस को सूचना दी और घायल दीपेश के परिजनों को भी सूचित किया। सूचना मिलने पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से दीपेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद भेजा। वहां डॉक्टर जितेंद्र यादव ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक दीपेश अपने परिवार का पालन-पोषण मजदूरी करके करते थे। वह दो भाइयों में छोटे थे। उनके परिवार में दो पुत्र, 18 वर्षीय सौरभ और 14 वर्षीय अनमोल, तथा दो पुत्रियां, 12 वर्षीय काजल और 26 वर्षीय रिचा हैं। रिचा की शादी हो चुकी है। अस्पताल से मिली मेमो सूचना के आधार पर, उप निरीक्षक अनिल सिकरवार ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article