28.8 C
Lucknow
Saturday, February 21, 2026

बार एसोसिएशन की मांग पर भाईदूज पर मिलेगा अवकाश, कार्तिक पूर्णिमा की छुट्टी निरस्त

Must read

फर्रुखाबाद जनपद न्यायालय में अब कार्तिक पूर्णिमा के स्थान पर भाईदूज के दिन अवकाश रहेगा यह निर्णय बार एसोसिएशन महासचिव कुंवर सिंह यादव के अनुरोध पर लिया गया है कुंवर सिंह यादव ने पत्र के माध्यम से यह मांग की थी कि दिनांक 05 नवम्बर 2025 को घोषित अवकाश (कार्तिक पूर्णिमा) के स्थान पर भाईदूज पर अवकाश घोषित किया जाए पत्र में कहा कि भाईदूज एक पारिवारिक महत्त्व का पर्व है जबकि कार्तिक पूर्णिमा पर पहले से ही कम न्यायिक कार्य होता है इस पर प्रभारी अधिकारी प्रशासन/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश से आख्या मांगी गई थी उनकी संस्तुति के बाद जिला जज नीरज कुमार ने निर्णय लिया है जिला जज ने आदेश जारी कर कहा कि 5 नवम्बर का अवकाश निरस्त कर अब 23 अक्टूबर 2025 को स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है इस आदेश की उच्च न्यायालय, इलाहाबाद सहित सभी संबंधित विभागों को भेज दी गई है और जनपद न्यायालय की वेबसाइट पर भी इसे अपलोड किया जा चुका है यह निर्णय अधिवक्ताओं तथा कर्मचारियों द्वारा सराहा गया है, जो भाईदूज जैसे पारिवारिक पर्व पर अपने घर परिवार के साथ समय बिता सकेंगे

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article