17 C
Lucknow
Monday, February 9, 2026

लखनऊ की हवा में जहर, गोमतीनगर और तालकटोरा बने सबसे प्रदूषित क्षेत्र

Must read

लखनऊ: राजधानी Lucknow की हवा लगातार खराब हो रही है। शहर के पांच क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता “येलो ज़ोन” में पहुंच चुकी है। बीते पांच दिनों से गोमतीनगर और तालकटोरा (Gomtinagar and Talkatora) सबसे प्रदूषित इलाकों में बने हुए हैं।

कुकरैल क्षेत्र को फिलहाल सबसे स्वच्छ हवा वाले इलाकों में गिना जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि ठंड की शुरुआत और वाहनों का धुआं प्रदूषण बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

सुबह के समय हवा की गुणवत्ता सबसे खराब दर्ज की गई, विशेषकर गोमतीनगर में AQI खतरनाक स्तर के करीब पहुंच गया। नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने लोगों को सलाह दी है कि सुबह के समय बाहर कम निकलें और मास्क पहनें। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दीपावली और सर्दी के मौसम में विशेष निगरानी अभियान शुरू करने की घोषणा की है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article