त्योहारों पर यात्रियों की जेब पर डाका, नोएडा से लखनऊ बस किराया ₹3900 तक पहुंचा यात्रियों ने जताया गुस्सा

0
51

संवाददाता लखनऊ:
दीपावली और दशहरा त्योहारों के बीच यात्रियों की परेशानियां बढ़ गई हैं। नोएडा से लखनऊ आने वाली एसी बसों का किराया ₹2800 से ₹3900 तक पहुंच गया है।
आम दिनों में यही किराया ₹350 से ₹900 के बीच होता है, लेकिन फेस्टिवल सीजन में निजी ट्रैवल एजेंसियों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कीमतें चार गुना तक बढ़ गई हैं।
यात्रियों ने इस किराया वृद्धि को ‘खुली लूट’ बताया है। सोशल मीडिया पर यात्रियों ने पोस्ट कर नाराजगी जताई और परिवहन विभाग से दखल देने की मांग की है।
यूपी परिवहन निगम के अधिकारियों का कहना है कि सरकारी बसों में किराया नहीं बढ़ाया गया है, लेकिन निजी कंपनियां डिमांड और सप्लाई का हवाला देकर मनमानी कर रही हैं।
सूत्रों के मुताबिक, सरकार ने RTO और परिवहन विभाग को जांच के आदेश दिए हैं। अगर निजी ट्रैवल एजेंसियों पर ओवरचार्जिंग का मामला साबित हुआ, तो लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here