भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह को D कंपनी के नाम पर 10 करोड़ की फिरौती की धमकी,

0
63

मुंबई पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Mumbai| भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे और करोड़ों युवाओं के प्रेरणास्रोत रिंकू सिंह को अंडरवर्ल्ड से जुड़ी धमकी मिली है। क्रिकेटर को ईमेल के ज़रिए “D कंपनी” के नाम पर 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी। धमकी भरे इस मेल ने न सिर्फ रिंकू सिंह बल्कि पूरे खेल जगत को झकझोर दिया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस ने तुरंत साइबर टीम को जांच में लगाया। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी मोहम्मद दिलशाद नौशाद को गिरफ्तार कर लिया। जांच में चौंकाने वाली बात सामने आई कि यही व्यक्ति कुछ समय पहले महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी के बेटे, जीशान सिद्दीकी को भी जान से मारने की धमकी देने के मामले में पकड़ा जा चुका है।
रिंकू सिंह ने जब यह मेल देखा, तो पहले उन्हें लगा यह मजाक है, लेकिन जब उसमें लगातार धमकी भरे शब्द और पैसों की मांग दोहराई गई, तब उन्होंने तुरंत अधिकारियों को सूचित किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने ईमेल में खुद को “D कंपनी का आदमी” बताया था और न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी।
रिंकू सिंह, जिन्होंने अपनी मेहनत और संघर्ष से भारतीय टीम में जगह बनाई, फिलहाल सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में हैं। पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है और उनके परिवार को भी सुरक्षा दी गई है।
इस घटना ने यह सवाल फिर खड़ा कर दिया है कि आखिर देश के नामचीन खिलाड़ी भी अब अपराधियों के निशाने पर क्यों आ रहे हैं? खेल जगत के कई लोगों ने इसे “खतरनाक ट्रेंड” बताया है और प्रशासन से ऐसे साइबर अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here