लखनऊ। राजधानी के प्रतिष्ठित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में एक महिला रेजिडेंट डॉक्टर से छेड़खानी के मामले ने पूरे मेडिकल जगत को हिला दिया है।
आरोप है कि एक वरिष्ठ डॉक्टर ने आईसीयू में तैनाती के दौरान महिला रेजिडेंट के साथ अनुचित व्यवहार किया और बार-बार अभद्र टिप्पणियां कीं।
पीड़िता ने मामले की शिकायत कुलपति और “विशाखा समिति” से की थी। समिति ने पूरे मामले में दोनों पक्षों और गवाहों के बयान दर्ज किए।
रिपोर्ट में आरोपी डॉक्टर को दोषी पाया गया। इसके बाद कुलपति ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को आईसीयू से हटाकर वृद्धावस्था मानसिक स्वास्थ्य विभाग में ट्रांसफर कर दिया और लिखित चेतावनी जारी की।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा है कि “महिला डॉक्टरों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”
छात्र संगठनों ने भी आरोपी पर कड़ी सजा की मांग की है।
यह मामला मेडिकल संस्थानों में महिला डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठाता है।





