बालाजी कॉलोनी के निवासियों का कूड़ा घर व चार्जिंग स्टेशन के खिलाफ प्रदर्शन

0
62

लखनऊ। राजधानी के आईआईएम रोड स्थित बालाजी कॉलोनी में सोमवार देर शाम तनावपूर्ण माहौल देखने को मिला, जब स्थानीय निवासियों ने कूड़ा उठाने वाली कंपनी आरएमकेई (RMKE) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कंपनी ने कॉलोनी के अंदर ही रिहायशी इलाके में अपना कूड़ा घर और चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की तैयारी शुरू कर दी थी।
जैसे ही यह जानकारी कॉलोनीवासियों को हुई, उन्होंने इसका विरोध करते हुए कैंडल मार्च और दफ्ती लेकर प्रदर्शन किया। निवासियों ने जोर देते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियों से कॉलोनी के लोगों को संक्रमण और घातक बीमारियों का खतरा बढ़ जाएगा। गंदगी और बदबू के कारण रहवासियों का जीना मुश्किल हो जाएगा।
बालाजी एनक्लेव रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी ने साफ कहा कि कंपनी अपने कार्यस्थल को तुरंत कॉलोनी से बाहर स्थानांतरित करे, अन्यथा आंदोलन और तेज़ किया जाएगा।
प्रदर्शन में कॉलोनी की कई सोसायटियों के लोग शामिल रहे। इनमें प्रमुख रूप से सोसाइटी अध्यक्ष अंशू अवस्थी, उपाध्यक्ष पारुल मोहन त्रिपाठी, वीरेंद्र पांडे, नरेंद्र सिंह, मोहन त्रिपाठी, अनूप तिवारी, आलोक मिश्रा, अमित सिंह, शैलेंद्र श्रीवास्तव, सर्वेश सिंह मास्टर, भोलू सिंह, रंजीत मिश्रा, अवनीश अवस्थी, आलोक अवस्थी, तनवीर आलम, नैयर उमर, प्रीति तिवारी, अर्चना अवस्थी, सीमा वर्मा, अरविंद रस्तोगी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
निवासियों ने एक स्वर में कहा कि कॉलोनी को कूड़ा घर नहीं बनने देंगे, चाहे इसके लिए कितनी भी बड़ी लड़ाई क्यों न लड़नी पड़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here