फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी (District Magistrate) आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता बुधबार कलेक्ट्रेट सभागार (Collectorate Auditorium) में जनपद की समस्त ऋणपरक योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयक एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद मार्जिन मनी योजना, प्रधानमंत्री खाद्य उद्योग सूक्ष्म उन्नयन योजना, माटी कला योजना और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना की बैंकवार प्रगति की समीक्षा की गई।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी लंबित प्रकरणों का निस्तारण एक सप्ताह के भीतर किया जाए तथा स्वीकृत प्रकरणों का वितरण तीन कार्यदिवस के भीतर हर हाल में सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने विशेष रूप से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ इंडिया की प्रगति को अत्यंत खराब बताते हुए चेतावनी जारी की। साथ ही स्टेट बैंक के ऋण स्वीकृत अधिकारी को कल मण्डलायुक्त के समक्ष उपस्थित होने का आदेश दिया।बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने श्री मोहम्मद आजम, सहायक प्रबंधक को सहायक आयुक्त उद्योग पद पर पदोन्नति की बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।बैठक में उपायुक्त उद्योग, खादी ग्रामोद्योग, जिला उद्यान अधिकारी सहित समस्त संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


