30 C
Lucknow
Wednesday, April 1, 2026

बिहार में एक करोड़ नौकरियों की घोषणा पर मायावती का तंज कहा – “अच्छे दिन जैसी

Must read

– जुमलेबाजी, चुनाव बाद सब वादे हवा हो जाएंगे”

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने बिहार में एनडीए सरकार द्वारा किए गए एक करोड़ नौकरियों की घोषणा को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इसे चुनावी जुमला और जनता का ध्यान भटकाने वाला प्रयास बताया है।

मायावती का बड़ा बयान:

“बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति बदहाल है।”
“एनडीए ने लोगों का ध्यान भटकाने के लिए की यह घोषणा।”
“5 साल में 1 करोड़ लोगों को नौकरी देने की बात हकीकत से दूर है।”
“यह घोषणा भी अच्छे दिन जैसे वादे की तरह जुमलेबाजी लगती है।”
“विरोधी पार्टियां चुनाव में लुभावने वादे करने से नहीं घबराती।”
“बिहार की जनता अब समझदार है और सर्वजन हितैषी सरकार चुनेगी।”

मायावती के इस बयान से स्पष्ट है कि वह एनडीए की घोषणाओं पर विश्वास नहीं करतीं, और इसे सिर्फ चुनाव जीतने की रणनीति मानती हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि मायावती का यह बयान बिहार चुनाव के बदलते समीकरणों और विपक्षी दलों की बढ़ती सक्रियता का संकेत है। यह बयान न केवल एनडीए की रणनीति पर सीधा प्रहार है, बल्कि बिहार की जनता को सचेत करने की एक राजनीतिक कोशिश भी है।

क्या बिहार की जनता फिर एक बार ‘वादों’ के जाल में फंसेगी या इस बार हिसाब मांगेगी?
यूथ इंडिया की नज़र इस चुनावी घटनाक्रम पर बनी हुई है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article