नवाबगंज। थाना नवाबगंज के एक गांव निवासी किशोरी थाना क्षेत्र के गांव मंझना स्थित एक स्कूल में कक्षा 8 की छात्रा है। गुरुवार को छुट्टी के दौरान साइकिल से स्कूल से घर जाते समय मंझना स्थित कोल्ड स्टोरेज के पास में थाना क्षेत्र के गांव गढ़िया निवासी एक युवक ने किशोरी को रोककर उसके साथ अभद्रता करते हुए उससे छेड़छाड़ की। विरोध करने पर युवक ने किशोरी से गालीगलौज करते हुए मारपीट कर दी। किसी तरह किशोरी मौके से बचकर घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। माँ किशोरी को साथ लेकर थाने पहुंची और युवक के खिलाफ तहरीर दी। माँ ने बताया कि लगभग दो माह पूर्व भी युवक ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ की थी, जिसकी शिकायत पीड़ित के परिजनों ने थाना नवाबगंज में की थी, शिकायत की बात सुनकर युवक ने जहरीला पदार्थ खा लेने की बात से पुलिस ने पीड़ित को समझाकर वापस कर दिया था। पुलिस ने जांच कर कार्यवाही करने का भरोसा दिया।
युवक ने किशोरी को रोककर उसके साथ अभद्रता करते हुए उससे छेड़छाड़, विरोध करने पर युवक ने किशोरी से गालीगलौज करते हुए मारपीट


