27.7 C
Lucknow
Tuesday, October 13, 2026

ग्राम चौकीदारों को मानदेय वृद्धि एवं स्वास्थ्य सुविधा की सौगात; मिशन शक्ति 6 के तहत उत्कृष्ट प्रतिभाओं का सम्मान

Must read

फर्रुखाबाद ब्यूरो
मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ द्वारा जनपद बरेली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के ग्राम चौकीदारों से संवाद स्थापित कर उन्हें संबोधित किया गया। इस अवसर पर रॉयल जे0जे0आर0 गेस्ट हाउस फतेहगढ़ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के ग्राम चौकीदारों ने सहभागिता करते हुए माननीय मुख्यमंत्री का संबोधन सुना।कार्यक्रम मेंविधायक अमृतपुर सुशील शाक्य, विधायक कायमगंज डॉ. सुरभि सिंह,पुलिस
अधीक्षकफतेहगढ़,अपरजिलाधिकारी फर्रूखाबाद व अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़,जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी एवं मिशन शक्ति से संबंधित पुलिस टीमें उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर ग्राम चौकीदारों का मासिक मानदेय ₹2,500 से बढ़ाकर ₹3,500 किया गया।साथ ही उपचार हेतु प्रतिवर्ष ₹5 लाख तक की स्वास्थ्य सुविधा के लिए हेल्थ कार्ड प्रदान किए गए।इन सुविधाओं से ग्राम चौकीदारों को आर्थिक सहयोग एवं स्वास्थ्य सुरक्षा के क्षेत्र में सहायता प्राप्त होगी।इसी क्रम में मिशन शक्ति फेज-6 के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाली प्रतिभाओं,समाजसेवा में सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं चिकित्सा क्षेत्र के विशेषज्ञों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article