27.7 C
Lucknow
Tuesday, October 13, 2026

सराफा व्यापारी से नकदी और सोने की चेन लूटने की शिकायत पर तहरीर मिलने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं की

Must read

कंपिल। सराफा व्यापारी से नकदी और सोने की चेन लूटने की शिकायत पर तहरीर मिलने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। उधर, क्षेत्र में बढ़ती घटनाओं को लेकर ग्रामीणों ने एसओ को हटाने की मांग की है।

मोहल्ला माझगांव निवासी सतीश चंद्र वर्मा की गांव सिवारा में सराफा की दुकान है। सोमवार देर शाम दुकान बंद कर घर लौटते समय कंपिल-सिवारा मार्ग पर बाइक सवार एक व्यक्ति ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। पीड़ित के अनुसार, पास के खेत में मौजूद दूसरे व्यक्ति ने डंडे से उन पर हमला किया। उन्होंने छह हजार रुपये नकद और करीब दो लाख रुपये कीमत की सोने की चेन लूटे जाने की शिकायत की है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। मंगलवार दोपहर पीड़ित ने तहरीर दी। पुलिस ने पेट्रोल पंप समेत आसपास के स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिला। सीओ अजय कुमार वर्मा ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है और मामले की जांच की जा रही है।

*मुकदमा दर्ज न होने से भाजपा नेताओं में नाराजगी*

पीड़ित सतीश चंद्र वर्मा भाजपा के कंपिल मंडल उपाध्यक्ष शिवम सोनी के पिता हैं। तहरीर देने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं होने को लेकर क्षेत्र के भाजपा नेताओं में नाराजगी बताई जा रही है और एसओ नितिन चौधरी की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह खड़ा किया है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article