क्वेटा: बलूचिस्तान के क्वेटा में नावां किल्ली के पास सोमवार को पाकिस्तान आर्मी (Pakistani Army) का ‘मुशशाक’ ट्रेनिंग विमान (training aircraft) तकनीकी खराबी के कारण क्रैश हो गया। इस हादसे में दो पायलटों, मेजर हसनैन शहजाद हुमायूं और कैप्टन अब्दुल समद, की मौत हो गई। पाकिस्तानी सेना ने इस हादसे के बारे में जानकारी दी। हादसे के बाद पाकिस्तान के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दुख व्यक्त किया है।
पाकिस्तान में सेना का ट्रेनिंग विमान तकनीकी खराबी के कारण क्रैश हो गया। क्वेटा के पास हुई इस घटना में दो पायलटों की मौत हो गई। पाकिस्तान में सेना का एक ट्रेनिंग विमान हादसे का शिकार हो गया। पाकिस्तान सेना का एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट तकनीकी खराबी के कारण क्रैश हो गया, जिसमें मेजर हसनैन शहजाद हुमायूं और ट्रेनी कैप्टन अब्दुल समद की मौके पर ही मौत हो गई। घटना बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा के पास हुई है।
सेना ने एक बयान में कहा, “दोपहर के समय, तकनीकी खराबी के कारण पाकिस्तान आर्मी एविएशन का मुशशक ट्रेनिंग विमान क्वेटा के नवां किल्ली के पास क्रैश हो गया। हादसे के बाद राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सेना के पायलटों की मौत पर दुख और शोक व्यक्त किया।
पाकिस्तान की सेना के विमानन बेड़े के साथ यह पहला हादसा नहीं है। इससे पहले जून में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में मुजफ्फराबाद के पास सेना का Mi-17 हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था। अगर आंकड़ों की बात करें तो पिछले कुछ महीनों में पाकिस्तानी सेना के विमान ताश के पत्तों की तरह ढहे हैं।


