26 C
Lucknow
Friday, October 9, 2026

कैटल फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख, इलाके में मचा हड़कंप

Must read

अबोहर: अबोहर मलोट रोड (Abohar-Malout Road) पर देर रात एक कैटल फैक्ट्री (cattle factory) में भयानक आग लगी है, मिनटो में सब जाकर स्वाहा हो गया। मौके पर बड़ी बड़ी लपटें और काला धुआं देख कर सभी स्तब्ध हो गए। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप लेलिया और फैक्ट्री में फैला पूरा सामान आग की चपेट में आ गया।

जानकरी सामने आई है कि अब तक आगजनी का मुख्य कारण सामने नहीं आया है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि यह आग फैक्ट्री में हुए शॉट सर्किट के कारण लगी थी। आग इतनी भयानक थी कि इसे बुझाने में दमकल विभाग को घंटो का समय लगा और इस भयंकर आग में फैक्टरी मालिक का लाखों रुपए का नुकसान हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार सीडफार्म रोड पर बनी कैटल फैक्टी के संचालक विशाल ने बताया कि वे रोज की तरह कल भी करीब 7 बजे फैक्ट्री को बंद करके गए थे। कुछ ही समय बाद फैक्टरी के पास रहने वाले लोगों ने उन्हें फोन करके सूचना दी कि उनकी फैक्टरी में आग लगी हुई है। उन्होंने बताया कि लगातार पानी फेंकने के बाद करीब डेढ घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।

विशाल ने बताया कि इस अगजनी में करीब 15 से 20 लाख रुपए का नुकसान हो गया। वहीं यहां के निवासियों ने इस फेक्टरी को जाने वाली गली के खस्ता हाल होने पर रोष जताया कि यह गली पिछले लंबे समय से जर्जर है। तंग और खराब गली होने के कारण दमकल विभाग के कर्मचारियों को इस गली से निकलने में ही काफी समय लग गया, जिसके कारण आग और भड़क नहीं।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article