मोहम्मदाबाद। थाना क्षेत्र के एक गांव में भाभी के साथ उसकी तीन ननदों द्वारा गाली-गलौज और मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात भी सामने आई है।
पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 8 अक्टूबर की शाम करीब छह बजे वह घर पर काम कर रही थी। इसी दौरान उसकी तीन ननदें वहां पहुंचीं और गाली-गलौज करने लगीं। विरोध करने पर आरोपितों ने लात-घूंसों और लाठी-डंडों से मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं।
प्रभारी निरीक्षक बलराम मिश्रा ने बताया कि घायल महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


