– हमने 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले सरकारी नौकरियों की प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव था और “सरकारी नौकरी पर डकैती डाली जाती थी।”
मुख्यमंत्री ने कहा, “सपा ने 2017 में प्रदेश में 10 लाख गुंडे पाले थे, हमने 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी।” उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने युवाओं को रोजगार देने के साथ भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता पर जोर दिया है।
योगी आदित्यनाथ ने सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश में युवाओं के लिए रोजगार और सरकारी नियुक्तियों के अवसर लगातार उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए सरकार ने व्यवस्थाओं में सुधार किया है।


