30 C
Lucknow
Monday, October 5, 2026

शहर में जल्द शुरू होगी दो फिल्मों की शूटिंग, ‘अंजान फासले’ और ‘जिंदगी चाय है’ में स्थानीय कलाकारों को मिलेगा मौका

Must read

कानपुर। एएस मूवीज के बैनर तले बनने वाली दो संवेदनशील फिल्मों ‘अंजान फासले’ और ‘जिंदगी चाय है’ की शूटिंग जल्द ही कानपुर शहर में शुरू होगी। फिल्मों में स्थानीय कलाकारों को अभिनय का अवसर देने के उद्देश्य से अक्ष ग्रांड टॉवर स्थित अन्ना फूड कोर्ट, पीएसी रोड, श्याम नगर, कानपुर में ऑडिशन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

ऑडिशन में बड़ी संख्या में मेल और फीमेल कलाकारों ने हिस्सा लिया और विशेषज्ञों के समक्ष अपनी अभिनय प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कलाकारों के चयन की प्रक्रिया के तहत प्रतिभागियों के अभिनय, संवाद अदायगी और अभिव्यक्ति की क्षमता को परखा गया।

फिल्म निर्माता अजीत मिश्रा ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि दोनों फिल्मों की शूटिंग कानपुर में की जाएगी और स्थानीय प्रतिभाओं को फिल्म निर्माण से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ. अनिल कटियार ने कहा कि फिल्में समाज का दर्पण होती हैं। इनके माध्यम से सामाजिक मुद्दों को प्रभावी ढंग से सामने रखते हुए समाज को सकारात्मक और सही दिशा देने का प्रयास किया जा सकता है। उन्होंने ऑडिशन में शामिल स्थानीय कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रतिभा को निखारने के लिए कलाकारों को समर्पण और निरंतर मेहनत के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
इस अवसर पर दोनों फिल्मों के लेखक विनोद श्रीवास्तव और राहुल मसीह ने फिल्मों की विषयवस्तु और निर्माण से जुड़ी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि दोनों फिल्मों की कहानियां सामाजिक संवेदनाओं से जुड़ी हैं और दर्शकों तक सार्थक संदेश पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में पवन कुमार वर्मा, राजेंद्र अग्निहोत्री, भावना उधानी, वंदना सचान, सिया गुरानी, राशू पवारिया, संजय त्रिपाठी, ताशू पवारिया, शांतनु दीक्षित, अरविंद अग्निहोत्री एवं पुनीत गुप्ता का विशेष सहयोग रहा।
स्थानीय प्रतिभाओं को बड़े पर्दे तक पहुंचाने की इस पहल से कानपुर के कलाकारों में उत्साह है। आगामी दिनों में फिल्म की शूटिंग शुरू होने के साथ शहर के विभिन्न स्थानों पर फिल्मांकन देखने को मिल सकता है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article