कानपुर। बिठूर थाना क्षेत्र में सड़क निर्माण के दौरान उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब सड़क निर्माण कार्य में लगा रोडरोलर अचानक अनियंत्रित होकर नाले में जा घुसा।
बताया जा रहा है कि रोडरोलर का एक्सल टूटने के बाद वाहन चालक नियंत्रण नहीं रख सका और रोलर सड़क किनारे स्थित नाले में जा गिरा। हादसे के समय सड़क किनारे मौजूद लोगों की जान बाल-बाल बच गई।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह स्थिति को संभाला। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना बिठूर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।


