33.7 C
Lucknow
Monday, October 5, 2026

50 लाख की फॉर्च्यूनर में डीजल भराकर बिना भुगतान भागे कार सवार

Must read

 

लखनऊ। राजधानी के गोसाईगंज क्षेत्र में करीब 50 लाख रुपये कीमत की फॉर्च्यूनर कार चर्चा में है। आरोप है कि कार सवार ने पेट्रोल पंप पर 3,500 रुपये का डीजल भरवाया और बिना भुगतान किए फरार हो गया।
घटना संकल्प फिलिंग स्टेशन की बताई जा रही है। पेट्रोल पंप पर पहुंची बिना नंबर की फॉर्च्यूनर कार में डीजल भरवाया गया। इसके बाद कार सवार भुगतान किए बिना ही वाहन लेकर मौके से निकल गया।
पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज के आधार पर कार और उसमें सवार लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
मामले की सूचना पुलिस को दिए जाने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और वाहन की गतिविधियों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article