29.6 C
Lucknow
Sunday, October 4, 2026

बाढ़ प्रभावित 355 मरीजों को मिला उपचार, 112 बच्चों को बांटे कपड़े

Must read

डॉ. कविता शर्मा के नेतृत्व में आईएमए और रेड क्रॉस का संयुक्त स्वास्थ्य शिविर

फर्रुखाबाद। बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रविवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) फर्रुखाबाद और इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में प्राथमिक विद्यालय, बहादुरपुर राजेपुर में चतुर्थ बाढ़ राहत चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 10 बाढ़ प्रभावित गांवों के ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

रेड क्रॉस के सभापति शीश मेहरोत्रा के संयोजन में आयोजित शिविर में कांधर, कुंवरपुरा, खुंटिया, सिया, सरह, बांकेपुरवा, महमदगंज, टेरा अकबरपुर, सवासी और धीरजपुर सहित आसपास के गांवों के ग्रामीण पहुंचे।

शिविर में आईएमए फर्रुखाबाद की अध्यक्ष डॉ. कविता शर्मा के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने मरीजों का परीक्षण किया। कुल 355 मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं।

स्वास्थ्य सेवा के साथ मानवीय सहायता के तहत 112 बाढ़ प्रभावित बच्चों को कपड़े भी वितरित किए गए। इससे बच्चों और उनके परिजनों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।

शिविर में डॉ. अरविंद गुप्ता, अवनीश अग्निहोत्री सहित आईएमए के चिकित्सकों और रेड क्रॉस के स्वयंसेवकों ने सहयोग किया। बाढ़ की परिस्थितियों के बीच चिकित्सकीय सहायता और आवश्यक सामग्री मिलने पर ग्रामीणों ने आईएमए तथा रेड क्रॉस की टीम का आभार जताया।
डॉ. कविता शर्मा ने कहा कि आपदा की स्थिति में जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना सामाजिक दायित्व है और आईएमए आगे भी ऐसे सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article