पांच अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, कृष्णानगर और कैसरबाग समेत यातायात एवं कानून-व्यवस्था में बदलाव
लखनऊ। राजधानी में पुलिस व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। पुलिस विभाग की ओर से जारी तबादला सूची के अनुसार कई सहायक पुलिस आयुक्तों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
तबादले के तहत लक्ष्मन वर्मा को सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णानगर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अभिषेक कुमार पाण्डेय को सहायक पुलिस आयुक्त कैसरबाग बनाया गया है।
इसके अलावा नवरत्न गौतम को सहायक पुलिस आयुक्त यातायात की जिम्मेदारी सौंपी गई है। महेश त्यागी को सहायक पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था बनाया गया है।
वहीं अनूप कुमार को सहायक पुलिस आयुक्त यातायात के साथ यूपी-112 का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
अधिकारियों को नई तैनाती मिलने के बाद अब संबंधित क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और पुलिसिंग से जुड़ी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया जाएगा। अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में हुए इस बदलाव को विभागीय प्रशासनिक व्यवस्था का हिस्सा माना जा रहा है।


