33.3 C
Lucknow
Saturday, October 3, 2026

सपा कार्यालय के बाहर फिर लगा पोस्टर, भाजपा और चुनाव आयोग पर लगाए गए नारे

Must read

 

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय के बाहर एक बार फिर राजनीतिक पोस्टर लगाए जाने से सियासी हलचल तेज हो गई है। विक्रमादित्य मार्ग स्थित सपा कार्यालय के बाहर लगाए गए पोस्टर में भाजपा सरकार और चुनाव आयोग को लेकर अलग-अलग नारे लिखे गए हैं। पोस्टर सपा नेता मोहम्मद इखलाक की ओर से लगवाया गया बताया जा रहा है।
पोस्टर पर प्रमुख रूप से लिखा है, “एक कचौड़ी, दो समोसा, जनता को भाजपा पर नहीं भरोसा”। इसके साथ ही चुनाव आयोग को लेकर भी इसी तुकबंदी में एक अलग नारा लिखा गया है। पोस्टर में भारत निर्वाचन आयोग की तस्वीर भी लगाई गई है।
पोस्टर लगाने वाले सपा नेता मोहम्मद इखलाक ने इसे युवाओं और मतदाताओं से जुड़े मुद्दों को उठाने का माध्यम बताया है। रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने चुनावी प्रक्रिया और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल भी उठाए हैं।
यह पोस्टर ऐसे समय लगाया गया है जब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी एक अक्टूबर को लखनऊ में पत्रकार वार्ता के दौरान “एक कचौड़ी, दो समोसा, भाजपा पर नहीं भरोसा” वाला नारा इस्तेमाल कर चुके हैं। यह नारा हाल के दिनों में नई पीढ़ी के विरोध प्रदर्शनों से जुड़े नारों के रूप में चर्चा में आया है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article