31.6 C
Lucknow
Wednesday, September 30, 2026

सिपाही पर धोखे का आरोप, युवती की जहरीला पदार्थ खाने से मौत

Must read

 

बदायूं। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक युवती की जहरीला पदार्थ खाने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने हरदोई में तैनात सिपाही जीशान पर शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने और बाद में शादी से इनकार करने का आरोप लगाया है। परिजनों का यह भी आरोप है कि सिपाही ने फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी।
जानकारी के अनुसार, युवती की युवक से पहचान कोचिंग के दौरान हुई थी। दोनों पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे थे। बाद में युवक का पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर चयन हो गया। परिजनों के मुताबिक दोनों के बीच प्रेम संबंध थे और शादी की बात भी हुई थी। बाद में सिपाही के परिवार ने उसका रिश्ता कहीं और तय कर दिया।
आरोप है कि युवती ने जब सिपाही से शादी के संबंध में बात की तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया। इससे आहत युवती ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर हालत में उसे मुरादाबाद के निजी अस्पताल रेफर किया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
परिजनों ने सिपाही जीशान और उसके परिवार के लोगों को युवती की मौत के लिए जिम्मेदार बताया है। हालांकि पुलिस के अनुसार, अभी तक परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। क्षेत्राधिकारी बिसौली ने कहा है कि तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article