27.1 C
Lucknow
Tuesday, September 29, 2026

एलआईसी फर्रुखाबाद में रक्तदान शिविर, अधिकारियों-कर्मचारियों व अभिकर्ताओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

Must read

 

फर्रुखाबाद। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा कार्यों की श्रृंखला के तहत भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) फर्रुखाबाद शाखा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अभिकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए स्वैच्छिक रक्तदान किया।
वरिष्ठ शाखा प्रबंधक श्री मनीष कुमार प्रेमी ने कहा कि एलआईसी सदैव सेवा भावना और सामाजिक सरोकारों के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाती रही है। रक्तदान महादान है और जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में रक्तदान की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
शिविर का आयोजन सहायक शाखा प्रबंधक श्री रवि कुमार भारद्वाज, श्री भूपेन्द्र प्रताप सिंह, प्राचार्य अभिकर्ता प्रशिक्षण केंद्र तथा श्री गोपेश कुमार सक्सेना के सहयोग से कराया गया। लोहिया अस्पताल की प्रशिक्षित टीम ने रक्तदान करने वाले लोगों का मार्गदर्शन किया और आवश्यक चिकित्सकीय व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं।
इस अवसर पर कु. तान्या उपाध्याय, श्री हरिकिशन, श्री गोपेश सक्सेना, श्री भानू ठाकुर, श्री शुभम बघेल, श्री शिवओम, श्री शिवम तिवारी, श्री प्रदीप सिंह राठौर, श्री सुभाष चन्द्र, श्री नीरज तोमर सहित अनेक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अभिकर्ताओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।
शिविर के माध्यम से लोगों को नियमित एवं स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक करते हुए जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने का संदेश दिया गया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article