27.1 C
Lucknow
Tuesday, September 29, 2026

दुकान जाने की बात कहकर निकला 14 वर्षीय राजन लापता

Must read

 

अमृतपुर कस्बे से बालक के गायब होने पर परिजनों में चिंता, पुलिस ने जारी की गुमशुदगी की सूचना

अमृतपुर

कस्बा अमृतपुर निवासी 14 वर्षीय राजन पुत्र सचिन पाठक के लापता होने से परिजनों में चिंता का माहौल है। पुलिस द्वारा जारी गुमशुदगी की सूचना के अनुसार राजन 28 सितंबर को अपने पिता की दुकान पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों और रिश्तेदारियों में उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका।

पुलिस के अनुसार लापता होने के समय राजन ने काले रंग की गोल गले वाली टी-शर्ट, लाल रंग का हाफ लोअर तथा सफेद-काले रंग के सैंडल पहन रखे थे। बालक का रंग गोरा है। उसकी पहचान के लिए पुलिस ने बताया कि उसके दाहिने हाथ पर ‘संदेश राजन’ गुदा हुआ है।

बालक के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि बालक राजन के संबंध में किसी भी व्यक्ति को कोई जानकारी मिले तो तत्काल अमृतपुर पुलिस को सूचना दें, ताकि उसे सकुशल परिजनों तक पहुंचाया जा सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article