– स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की छह सीटों पर उम्मीदवार घोषित
– चुनावी प्रक्रिया तेज
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को छह प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। पार्टी ने तीन स्नातक और तीन शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवार घोषित किए हैं।
मेरठ स्नातक क्षेत्र से दिनेश गोयल,वाराणसी स्नातक क्षेत्र से केदार नाथसिंह,इलाहाबाद-झांसी स्नातक क्षेत्र से अशोक कुमार राठौर,
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र
वाराणसी शिक्षक क्षेत्र से डॉ. प्रमोद मिश्रा,आगरा शिक्षक क्षेत्र से इंजीनियर हरि किशोर तिवारी,
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक क्षेत्र ध्रुव त्रिपाठी शामिल हैं।
भाजपा की ओर से जारी इन छह नामों के साथ पार्टी ने उत्तर प्रदेश की इन छह सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की तस्वीर स्पष्ट कर दी है। इससे पहले पार्टी पांच अन्य सीटों के लिए भी प्रत्याशी घोषित कर चुकी थी।
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की इन 11 शिक्षक एवं स्नातक सीटों के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर है। नामांकन पत्रों की जांच 7 अक्टूबर को होगी और 9 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 23 अक्टूबर को मतदान तथा 27 अक्टूबर को मतगणना निर्धारित है।
भाजपा की नई सूची के बाद अब संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में प्रत्याशियों के बीच मुकाबले की तस्वीर और स्पष्ट हो गई है।


