30 C
Lucknow
Tuesday, September 29, 2026

पड़ोसी के दरवाजे पर बैठे लोगों पर चढ़ी कार, एक की मौत

Must read

 

लखनऊ। मलिहाबाद थाना क्षेत्र में पड़ोसी के दरवाजे पर चारपाई पर बैठे लोगों को एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में श्याम की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त करीब पांच लोग चारपाई पर बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार अचानक उनकी ओर आ गई और वहां बैठे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

परिजनों और स्थानीय लोगों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे में श्याम की मौत हो गई। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।

स्थानीय लोगों ने मोहल्ले के फरजान पर कार चढ़ाने का आरोप लगाया है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और मामले की जांच कर रही है।
पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े तथ्यों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

क्रॉसर

➡️ मलिहाबाद में दरवाजे पर बैठे लोगों पर चढ़ी कार
➡️ हादसे में श्याम की मौत, पांच लोग गंभीर घायल
➡️ चारपाई पर बैठे थे पांच लोग, अचानक मची चीख-पुकार
➡️ फरजान पर कार चढ़ाने का आरोप, पुलिस तलाश में जुटी

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article