नई दिल्ली: 28 सितंबर यानी कल से देश के तमाम बैंक कर्मी हड़ताल पर जाने वाले थे, ये तीन दिवसीय हड़ताल अब टाल दी गई है। हड़ताल से पहले 27 सितंबर की रात इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में यह सकारात्मक फैसला लिया गया।
बैंक कर्मचारियों की सबसे प्रमुख मांग यानी ‘5-डे बैंकिंग’ (सभी शनिवारों को छुट्टी घोषित करने) के मुद्दे पर विचार करने के लिए IBA और UFBU मिलकर तुरंत एक उच्च स्तरीय समिति (High-Level Committee) बनाएंगे। हड़ताल टलने के बाद अब देश भर के सभी सरकारी और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में सोमवार (28 सितंबर) से सामान्य दिनों की तरह कामकाज जारी रहेगा और ग्राहकों को कोई परेशानी नहीं होगी।
इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ़ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच रविवार को हुई बैठक के बाद प्रस्तावित बैंक हड़ताल टाल दी गई है। बैठक में बैंक सुधार, स्केल IV और उससे ऊपर के अधिकारियों के लिए PLI स्कीम में बदलाव समेत अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।


