23 C
Lucknow
Sunday, September 27, 2026

लीलापुर में पेड़ गिरने से टूटा बिजली का खंभा, 48 घंटे से बिजली संकट

Must read

 

अमृतपुर। खराब मौसम और तेज हवाओं के चलते राजेपुर विकासखंड के लीलापुर गांव में बिजली लाइन पर पेड़ गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से बिजली का खंभा टूट गया, जिससे गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली गुल होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।

वहीं अमृतपुर क्षेत्र में खराब मौसम के कारण कई स्थानों पर बिजली के खंभे और लाइनें क्षतिग्रस्त होने से करीब 48 घंटे से बिजली संकट बना हुआ है। इससे ग्रामीण इलाकों में घरेलू कामकाज के साथ पेयजल व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।

बिजली विभाग के जेई राजेश ने बताया कि विभागीय टीमें लगातार प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर जांच और मरम्मत का काम कर रही हैं। कई स्थानों पर खराब खंभों को ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल की जा चुकी है। अन्य स्थानों पर भी कर्मचारियों द्वारा लगातार काम किया जा रहा है। मौसम खराब होने के बावजूद विभाग की टीमें जल्द से जल्द आपूर्ति सामान्य करने में जुटी हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article