34.4 C
Lucknow
Tuesday, September 22, 2026

हिमाचल के कुल्लू में कार 350 मीटर गहरी खाई में गिरी, भीषण सड़क हादसे में 4 की मौत

Must read

कुल्लू: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के कुल्लू (Kullu) के आनी में नेशनल हाईवे-NH305 पर बीती रात को एक गाड़ी खाई में गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई। सोमवार देर रात करीब 3:30 बजे नेशनल हाईवे पर हरिपुर के पास एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 350 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। कार में सवार सभी 5 लोग एक ही गांव के रहने वाले थे और आपस में रिश्तेदार थे, जो एक शादी समारोह से घर लौट रहे थे।

कुल्लू जिले में एनएच पर हरिपुर के पास एक कार 350 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिससे चार लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना मंगलवार सुबह तड़के 3 से 3:30 बजे के बीच घटना हुई है। पांचों दोस्त शादी से लौट रहे थे. रामपुर औट लुहरी नेशनल हाईवे-NH305 पर आनी के हरिपुर और निमला के बीच मंगलवार सुबह तड़के 3 से 3:30 बजे के बीच घटना हुई है। जैसे ही उनकी कार NH-305 पर हरिपुर के समीप पहुंची, अचानक चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया और वाहन सीधे 350 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

हादसे की जानकारी मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों को लगी, जिसके बाद पुलिस, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और प्रशासनिक टीमों को सूचित किया गया। रेस्क्यू टीमों ने मौके पर पहुंचकर खाई में उतरे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटना स्थल से चार लोगों के शव बरामद किए गए, जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

हादसे में जान गंवाने वाले सभी दोस्त जाबौं और कराणा गांव से संबंधित बताए जा रहे हैं। हादसे में घायल व्यक्ति को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, कार सवार सभी लोग एक रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात कार्यक्रम खत्म होने के बाद वे अपने गांव लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलने के बाद आनी के विधायक, स्थानीय ग्रामीण और पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे, सभी ने राहत और बचाव कार्य में सहयोग किया। पुलिस हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article