28 C
Lucknow
Friday, September 18, 2026

भाजपा जाएगी तभी नौकरी आएगी : अखिलेश यादव

Must read

 

यूपीएसएसएससी भर्तियों में वेटिंग लिस्ट की व्यवस्था की मांग

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्तियों में वेटिंग लिस्ट की व्यवस्था लागू करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि नौकरी के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों की यह मांग जायज है कि आयोग की सभी भर्तियों में वेटिंग लिस्ट की व्यवस्था होनी चाहिए।

अखिलेश यादव ने कहा कि यदि चयनित अभ्यर्थी किसी कारणवश अपनी सीट छोड़ देता है तो वेटिंग लिस्ट में शामिल दूसरे अभ्यर्थी को वह सीट मिल सकेगी। उनके मुताबिक इस व्यवस्था से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को लाभ मिल सकता है। उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवाओं की ऊर्जा रोजगार और नौकरी की तलाश में संघर्ष करने के बजाय राष्ट्र निर्माण में लगनी चाहिए।

उन्होंने यूपीएसएसएससी अभ्यर्थियों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नई सरकार बनने पर इस मांग को पूरा करने के लिए पार्टी वचनबद्ध है।

सपा अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर रोजगार के मुद्दे को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि युवाओं को नौकरी के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से अभ्यर्थियों को पीड़ा के अलावा कुछ हासिल नहीं होगा। उन्होंने अपने बयान में पीडीए की परिभाषा को ‘जो पीड़ित, वो पीडीए’ के रूप में भी दोहराया।

अखिलेश यादव ने कहा, “भाजपा जाएगी तभी नौकरी आएगी।” उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए राजनीतिक अपील करते हुए कहा कि युवा आज की जरूरत और रोजगार के सवाल पर अपनी आवाज उठाएं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article