28 C
Lucknow
Thursday, September 17, 2026

विश्वकर्मा जयंती पर बृज की रसोई ने कराया खिचड़ी एवं बूंदी का महाप्रसाद

Must read

व्यापारी भाइयों की समृद्धि एवं मंगलकामना के साथ हुआ सेवा आयोजन
लखनऊ। प्रेरणास्रोत बाबा नीम करोली जी की असीम अनुकंपा से इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी द्वारा संचालित सेवा प्रकल्प बृज की रसोई ने विश्वकर्मा जयंती के पावन उपलक्ष्य में आशियाना स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर, गुलमोहर पार्क में खिचड़ी एवं बूंदी का महाप्रसाद वितरित किया।
बलवंत सिंह ने कहा विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर सभी व्यापारी भाइयों की समृद्धि, सुख-शांति एवं मंगलकामना के भाव से आयोजित इस सेवा में अकिंचन, असहाय, निराश्रित, बच्चों, बुजुर्गों एवं श्रमिकों को श्रद्धा और सम्मान के साथ भोजन कराया गया।
पार्षद कमलेश सिंह ने कहा कि यह अत्यंत पुनीत कार्य है। आम जनमानस को ऐसे सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करनी चाहिए। संस्था के संस्थापक विपिन कुमार शर्मा ने कहा कि किसी भूखे की थाली भरना ही सच्ची मानव सेवा है और यही सेवा समानता, बंधुता एवं मानवीय गरिमा की भावना को मजबूत करती है।
अश्विनी कुमार बाली ने कहा कि जब आस्था करुणा से जुड़ती है, तो प्रसाद किसी जरूरतमंद के चेहरे की मुस्कान बन जाता है।
सेवा अभियान में जालिम सिंह, बलवंत सिंह, अश्विनी कुमार बाली, कमलेश सिंह (पार्षद), आशीष शुक्ला, दीपक भुटियानी, नागेश्वर प्रसाद मौर्या, नवलेश सिंह, मुकेश कनौजिया, अखिलेश सिंह, गोविन्द सिंह एवं सुलेखा सिंह सहित अनेक स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article