28 C
Lucknow
Thursday, September 17, 2026

‘आशीर्वाद का दीया’ दिल को छू गया, हर आशीर्वाद भारत की सेवा का संकल्प मजबूत करता है: मोदी

Must read

 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 76वें जन्मदिन पर देशभर से मिल रही शुभकामनाओं और लोगों की ओर से जलाए जा रहे ‘आशीर्वाद का दीया’ पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ बातें और अंदाज बहुत खास होते हैं। ‘आशीर्वाद का दीया’ प्यार का ऐसा ही इजहार है, जिसने उनके दिल को गहराई से छू लिया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लोगों का हर आशीर्वाद उनके लिए विशेष है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक आशीर्वाद उन्हें भारत की और भी अधिक निष्ठा के साथ सेवा करने के अपने संकल्प को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री ने देशवासियों की भावनाओं और शुभकामनाओं के प्रति आभार जताया।

प्रधानमंत्री की इस प्रतिक्रिया के साथ ही 17 सितंबर को देशभर में उनके जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रमों का सिलसिला भी जारी रहा। भाजपा की ओर से जन्मदिन को ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाया जा रहा है और एक महीने तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत की गई है। अभियान के तहत सेवा, स्वच्छता, रक्तदान और अन्य जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

वाराणसी में प्रधानमंत्री के जन्मदिन और सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। काशी से वडनगर तक सेवा संकल्प बाइक यात्रा भी निकाली जा रही है। प्रधानमंत्री के जन्मस्थान वडनगर और उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी को जोड़ने वाली इस यात्रा में बड़ी संख्या में बाइक सवार शामिल हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था। इस वर्ष उनके जन्मदिन के साथ सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने का पड़ाव भी जोड़ा गया है। देशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article