29 C
Lucknow
Wednesday, September 16, 2026

सपा ने छह जिलों में बदले जिलाध्यक्ष

Must read

लखनऊ। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए समाजवादी पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए छह जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। पार्टी प्रदेश कार्यालय से जारी सूची में अयोध्या, बलिया, नोएडा, पीलीभीत, उन्नाव और बांदा के लिए नए जिलाध्यक्षों के नाम घोषित किए गए हैं। बदलाव को संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।

जारी सूची के मुताबिक सुनील कुमार मौर्या को बलिया, जय सिंह को अयोध्या, इन्दजीत भाटी को नोएडा, धर्मेश गंगवार को पीलीभीत, जयचंद्र विमल को उन्नाव और उमेश को बांदा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

पार्टी नेतृत्व की ओर से इन नियुक्तियों के जरिए जिला संगठनों को अधिक सक्रिय करने पर जोर दिया गया है। छह जिलों में नई जिम्मेदारियां मिलने के बाद अब नवनियुक्त जिलाध्यक्षों के सामने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने और स्थानीय स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को गति देने की चुनौती होगी।

सपा के लिए इन जिलों में सामाजिक और राजनीतिक समीकरण भी अहम माने जा रहे हैं। ऐसे में नए जिलाध्यक्षों की भूमिका केवल संगठन चलाने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि उन्हें कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और आगामी चुनावी तैयारियों को जमीन पर उतारने की जिम्मेदारी भी निभानी होगी।

छह जिलों में एक साथ किए गए बदलाव से पार्टी के भीतर संगठनात्मक सक्रियता बढ़ने के संकेत मिले हैं। अब देखना होगा कि नई टीम जमीनी स्तर पर कितनी तेजी से संगठन को सक्रिय करती है और चुनावी तैयारियों को किस तरह आगे बढ़ाती है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article