29 C
Lucknow
Wednesday, September 16, 2026

यूपी में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 5 PCS अफसरों का ट्रांसफर, सत्यम मिश्रा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के नए CEO

Must read

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को पांच प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) के अधिकारियों का तबादला किया है। अपर जिलाधिकारी (नगर) प्रयागराज सत्यम मिश्रा (Satyam Mishra) को काशी विश्वनाथ मंदिर (Kashi Vishwanath Temple) और विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद वाराणसी का मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) बनाया गया है।

अन्य 4 अफसरों के नाम

उप संचालक चकबंदी प्रयागराज मंगलेश दुबे को प्रयागराज के अपर जिलाधिकारी नगर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

फिरोजाबाद के अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अरविंद कुमार द्विवेदी को लखनऊ विकास प्राधिकरण के संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

वाराणसी नगर निगम की अपर नगर आयुक्त सीमा पांडेय फिरोजाबाद का अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) बनाई गई हैं।

कानपुर विकास प्राधिकरण के अपर जिलाधिकारी अभय कुमार पांडेय का भी ट्रांसफर किया गया है. पहले उनका कासगंज के लिए स्थानांतरण किया गया था, लेकिन अब कानपुर विकास प्राधिकरण के पद पर बने रहेंगे।

बता दें कि 14 सितंबर को ही श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र का तबादला कर दिया गया था। उन्हें उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में उप सचिव की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। विश्वभूषण मिश्र ने 2 फरवरी 2024 को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के सीईओ का पदभार संभाला था और ढाई साल से अधिक समय तक इस पद पर रहे।

विश्वभूषण मिश्र के कार्यकाल में काशी विश्वनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं और मंदिर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया। धाम परिसर में वायु प्रदूषण से बचाव के लिए एयर फिल्टर लगाने का निर्णय भी उनके कार्यकाल में लिया गया था। मंदिर परिसर में लगाए गए ये एयर फिल्टर वर्तमान में कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा श्रद्धालुओं की सुविधा और मंदिर की व्यवस्थाओं से जुड़े कई अन्य कार्यों को लेकर भी उनके कार्यकाल में पहल की गई।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article