29 C
Lucknow
Wednesday, September 16, 2026

कोरीखेड़ा प्रकरण में थाना प्रभारी पूनम अवस्थी निलंबित

Must read

 

फर्रुखाबाद। जहानगंज थाना क्षेत्र के चर्चित कोरीखेड़ा प्रकरण में बड़ी कार्रवाई हुई है। थाना प्रभारी पूनम अवस्थी को निलंबित कर दिया गया है। दस वर्षीय आशुतोष उर्फ अंशु गुप्ता के अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस की कार्यशैली को लेकर लंबे समय से सवाल उठ रहे थे।
तीन सितंबर को मुख्यमंत्री के फर्रुखाबाद दौरे के दौरान पीड़ित परिवार के मुख्यमंत्री से मिलने की कोशिश पर अभद्रता व मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद मामला फिर सुर्खियों में आया था। परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए थे। मामले को लेकर पीड़ित पक्ष ने अधिकारियों से लेकर उपमुख्यमंत्री तक शिकायत की थी।
अब थाना प्रभारी पूनम अवस्थी के निलंबन की कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। यूथ इंडिया को मिली जानकारी के अनुसार कार्रवाई के पीछे कोरीखेड़ा प्रकरण से जुड़ी पुलिस की कार्यशैली और शिकायतों को अहम माना जा रहा है।
पीड़ित परिवार का आरोप रहा है कि बच्चे की हत्या के मामले में लंबे समय बाद भी उन्हें न्याय नहीं मिला और पुलिस से लगातार शिकायत करने के बावजूद उनकी फरियाद पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। मामले में पुलिस की ओर से जांच और आगे की कार्रवाई जारी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article