30 C
Lucknow
Wednesday, September 16, 2026

वन विभाग का अधिकारी बनकर पेड़ कटवाने के नाम पर वसूली, कर्मचारी पर गिरी गाज

Must read

हरे पेड़ कटवाने के लिए पहले लिए तीन हजार, फिर मांगे दो हजार रुपये; शिकायत के बाद वन विभाग ने की कार्रवाई

यूथ इंडिया संवाददाता सिकंदरपुर कन्नौज

सिकंदरपुर। चौकी क्षेत्र में हरे पेड़ों की अवैध कटाई और पेड़ कटवाने के नाम पर कथित वसूली का मामला सामने आया है। आरोप है कि छिबरामऊ वन विभाग में तैनात कर्मचारी नीरज यादव खुद को वन विभाग का अधिकारी बताकर लकड़ी काटने वालों से पेड़ कटवाने के नाम पर रुपये वसूलता था।बताया गया कि सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र में सरकारी जमीन पर खड़े पेड़ को काटने के नाम पर संबंधित व्यक्ति से कथित तौर पर तीन हजार रुपये लिए गए। इसके बाद अगले दिन दो हजार रुपये और मांगे जाने पर मामला बढ़ गया। सूचना मिलने पर छिबरामऊ इंस्पेक्टर अरुण श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।मामले की जानकारी होने पर छिबरामऊ वन रेंजर विनोद नायक ने इसे गंभीरता से लेते हुए वन विभाग के कर्मचारी नीरज यादव के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की। रेंजर ने कर्मचारी को नौकरी से हटाने की बात कही है। साथ ही निर्देश दिए कि यदि नीरज यादव क्षेत्र में कहीं भी अवैध वसूली करता पाया जाए तो उसे पकड़कर तत्काल पुलिस को सूचना दी जाए।वन विभाग की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हरे पेड़ों की कटाई और कथित अवैध वसूली को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। अधिकारियों ने मामले की जांच आगे भी जारी रखने की बात कही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article