29 C
Lucknow
Tuesday, September 15, 2026

न्यूयॉर्क सबवे हादसे में भारतीय मूल की महिला समेत दो की मौत, ट्रेन की चपेट में आए

Must read

 

न्यूयॉर्क। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में एक दर्दनाक सबवे हादसे में भारतीय मूल की 24 वर्षीय महिला और उसके नेपाली मूल के 24 वर्षीय दोस्त की मौत हो गई। हादसा लोअर मैनहट्टन के एक सबवे स्टेशन पर शनिवार देर रात हुआ, जहां दोनों रेलवे ट्रैक पर बैठे थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसी दौरान वहां से गुजर रही ट्रेन की चपेट में दोनों आ गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मंगलवार को सोशल मीडिया पर हादसे से जुड़ा एक वीडियो सामने आया, जिसमें दोनों ट्रेन आने से कुछ सेकंड पहले ट्रैक पर बैठे दिखाई दे रहे हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article