29 C
Lucknow
Tuesday, September 15, 2026

बोत्सवाना की मदद को आगे आया भारत, एचआईवी/एड्स के इलाज के लिए भेजी 10 टन दवाएं

Must read

 

नई दिल्ली। भारत ने वैश्विक स्वास्थ्य सहयोग के तहत अफ्रीकी देश बोत्सवाना को एचआईवी/एड्स के इलाज में मदद के लिए 10 टन एंटी-रेट्रोवायरल दवाओं की खेप भेजी है। भारत की ओर से भेजी गई इस सहायता को बोत्सवाना की सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ के माध्यम से इस सहायता की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत अपने साझेदार देशों के साथ स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने और वैश्विक दक्षिण के देशों की जरूरतों में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है।

भारत की इस पहल को उसकी स्वास्थ्य कूटनीति का भी महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है। एंटी-रेट्रोवायरल दवाओं का इस्तेमाल एचआईवी संक्रमण को नियंत्रित करने और मरीजों के उपचार में किया जाता है। दवाओं की यह खेप बोत्सवाना में उपचार व्यवस्था को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने में मदद करेगी।

इस बीच वैश्विक स्वास्थ्य सहयोग के मोर्चे पर भारत की सक्रियता लगातार बढ़ रही है। भारत विकासशील देशों के साथ दवाओं, स्वास्थ्य सुविधाओं और तकनीकी सहयोग के माध्यम से साझेदारी को मजबूत करने पर जोर दे रहा है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की बढ़ती भूमिका के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा से भी द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की। दोनों नेताओं के बीच महत्वपूर्ण खनिज, डिजिटल सार्वजनिक ढांचा और नई प्रौद्योगिकी सहित कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर बातचीत हुई।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article