32 C
Lucknow
Sunday, September 13, 2026

उधार दिए हुए सामान के पैसे मांगने पर बाप-बेटे ने दुकानदार पर डीजल डालकर जलाया

Must read

पीलीभीत: यूपी के पीलीभीत (Pilibhit) में चंद पैसों के लिए दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया गया है। बिलसंडा थाना क्षेत्र के भीकमपुर गांव में पिता-पुत्र ने एक दुकानदार को सिर्फ इसीलिए जिंदा जलाने की कोशिश की, क्योंकि दुकानदार (shopkeeper) ने उधार दिए हुए सामान के पैसे मांग लिए थे। ऐसे में नाराज होकर दोनों ने मिलकर डीजल छिड़कर आग लगा दी। दुकानदार गंभीर रूप से झुलस गया है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

बता दें कि पूरा मामला बिलसंडा थाना क्षेत्र के भीकमपुर गांव का है। जहां रहने वाले रामदास किराना दुकान चलाते थे. रामदास ने गांव के ही राजेश नाम के व्यक्ति को उधार में सामान दिया था, जिसका पैसा उन्होंने वापस मांगा था। पैसे मांगने पर राजेश रंजिश रखने लगा, ऐसे में घटना वाले दिन जब रामदास दुकान बंद करके अपने घर लौट रहे थे, तभी राजेश और उसके बेटे ने रास्ते में रोककर गाली-गलौज और मारपीट की।

इस दौरान राजेश का दूसरा बेटा डीजल लेकर आया और फिर तीनों ने मिलकर डीजल छिड़कर आग लगा दी। आग लगते ही रामदास ने बचाने के लिए गुहार लगाई तो तीनों आऱोपी मौके से फरार हो गए। वहीं मौके पर पहुंचे लोगों ने जैसे-तैसे आग को बुझाया और तुरंत मामले की जानकारी परिजनों को दी। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और रामदास को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article