28 C
Lucknow
Friday, September 11, 2026

ब्राह्मण समाज पर बीजेपी सरकार में उत्पीड़न, जबरिया प्लॉट की दीवार तोडी धमकियाँ

Must read

– पुलिस से कार्रवाई की मांग
– वर्ग विशेष के अपराधियों का आतंक
– पीड़ित ने एसपी को दिया प्रार्थना पत्र, आरोप
– रात में दबंगों ने जेसीबी से गिराई पांच फीट की दीवार

फर्रुखाबाद। कंपिल थाना क्षेत्र में प्लॉट की दीवार तोड़ने और जान से मारने की धमकी दे वर्ग विशेष के लोग खुलेआम बीजेपी सरकार में ब्राह्मण समाज के गरीबों का उत्पीड़न कर रहे हैं, रात का फायदा उठाकर जवरिया जेसीबी चला कर मचाया उत्पात पुलिस द्वारा सुनवाई न करने पर पीड़ितों ने एसपी से गुहार लगाई है।

मोहल्ला बारह पत्थर कंपिल निवासी संदीप कुमार शुक्ला ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ता के मुताबिक मोहल्ला अब्दुल कलाम आजाद नगर में गंगा रोड पर स्थित उसके प्लॉट की करीब पांच फीट ऊंची दीवार थी। आरोप है कि 10 सितंबर की रात करीब दो से तीन बजे राकेश पुत्र जसवंत, राहुल पुत्र राकेश, राजन पुत्र राकेश, सुनीता पत्नी राकेश,दबंग प्रवत्ति के हिमकत उल्ला, रावेज खान उर्फ़ बंटी और दो-तीन अज्ञात लोगों ने मिलकर जेसीबी से दीवार तुड़वा दी।

संदीप का कहना है कि घटना की सूचना मिलने पर उसने तत्काल पुलिस की आपातकालीन सेवा 112 को फोन किया। आरोप है कि सूचना के बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उसे थाने आने को कहा। शिकायतकर्ता के अनुसार उसने कंपिल थाने में लिखित सूचना भी दी, लेकिन अब तक उसकी शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं हुई।

संदीप कुमार शुक्ला ने आरोप लगाया है कि घटना के बाद उसे दबंगों और उनके साथियों की ओर से जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायतकर्ता के अनुसार उसे चेतावनी दी गई कि यदि उसने दीवार की एक भी ईंट उठाई तो उसे जान से मार दिया जाएगा।

पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article