29 C
Lucknow
Wednesday, September 9, 2026

श्री विश्वनाथ सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से तीन दिवसीय ‘श्रीकृष्ण महारास’ कार्यक्रम

Must read

 

11 से 13 सितंबर तक बद्री विशाल कॉलेज में होंगे चित्रकला प्रतियोगिता, सांस्कृतिक संध्या एवं विचार गोष्ठी के आयोजन*

*फर्रुखाबाद।* भारतीय संस्कृति, कला, साहित्य एवं आध्यात्मिक परंपराओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा युवा पीढ़ी को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन-दर्शन से जोड़ने के उद्देश्य से श्री विश्वनाथ सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के सहयोग से तीन दिवसीय ‘श्रीकृष्ण महारास’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

संस्था के मंत्री सुरेन्द्र पाण्डेय एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती आकांक्षा सक्सेना ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि तीन दिवसीय आयोजन में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन-दर्शन, भारतीय संस्कृति, कला एवं आध्यात्मिक मूल्यों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाना और समाज में श्रीकृष्ण के जीवन संदेश की प्रासंगिकता को रेखांकित करना है।
कार्यक्रम के प्रथम दिन 11 सितंबर, शुक्रवार को प्रातः 10 बजे चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों को भारतीय संस्कृति एवं श्रीकृष्ण से जुड़े विषयों को अपनी कलात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। चित्रकला प्रतियोगिता के संयोजक अरविन्द दीक्षित हैं।
12 सितम्बर, शनिवार को शाम 5 बजे ‘भगवान श्रीकृष्ण महारास’ विषय पर भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। इसमें श्रीकृष्ण की लीलाओं, प्रेम, भक्ति एवं भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं को विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रदर्शित किया जायेगा, जिसमें गायन, वादन, नृत्य की प्रस्तुति होगी।

तृतीय दिवस 13 सितंबर, रविवार को प्रातः 11 बजे विचार गोष्ठी आयोजित होगी। गोष्ठी का विषय ‘आधुनिक राजनीतिक परिदृश्य में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन-दर्शन की प्रासंगिकता’ रखा गया है। इस महत्वपूर्ण विषय पर विद्वानों एवं अतिथियों द्वारा श्रीकृष्ण के जीवन-दर्शन, कर्मयोग, नेतृत्व, नीति एवं सामाजिक सरोकारों पर विचार रखे जाएंगे।

विचार गोष्ठी में मुख्य अतिथि डॉ. मनमोहन लाल गोस्वामी, पूर्व प्राचार्य, भारतीय महाविद्यालय, फर्रुखाबाद होंगे। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. राजेश हजेला, अध्यक्ष, रेलवे पैसेंजर वेलफेयर एसोसिएशन हैं। आयोजन के स्वागताध्यक्ष श्री विनोद दुबे अध्यक्ष, प्रबंध समिति, बद्री विशाल कॉलेज, फर्रुखाबाद हैं।

आयोजकों ने बताया कि संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से आयोजित यह कार्यक्रम केवल एक सांस्कृतिक आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य भारतीय ज्ञान परंपरा, कला, संस्कृति और भगवान श्रीकृष्ण के जीवन-दर्शन को समाज के व्यापक वर्ग तक पहुंचाना है। विशेष रूप से युवाओं को श्रीकृष्ण के कर्म, कर्तव्य, नेतृत्व, प्रेम, समर्पण और लोककल्याण के संदेश से परिचित कराने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम के आयोजन में संस्कार भारती, रेलवे पैसेंजर वेलफेयर एसोसिएशन, आस विकास सीड फाउंडेशन तथा एशियन कंप्यूटर इंस्टीट्यूट का सहयोग प्राप्त हो रहा है। वार्ता के दौरान नवीन मिश्रा नब्बू, श्रद्धा मिश्रा मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article