– अंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल का संभालेंगे पद
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा अपने राज्यसभा पद से इस्तीफा देंगे। जानकारी के मुताबिक, वह कल राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगे।
दिनेश शर्मा को हाल ही में अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। नई जिम्मेदारी संभालने के लिए वह राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगे।
बताया गया है कि दिनेश शर्मा 15 सितंबर को अंडमान एवं निकोबार के उपराज्यपाल पद की शपथ लेकर कार्यभार ग्रहण करेंगे। इसके साथ ही उनकी नई संवैधानिक भूमिका की औपचारिक शुरुआत होगी।


