31 C
Lucknow
Tuesday, September 8, 2026

सपा छात्रसभा के कार्यकर्ताओं के लिए नया यूनिफार्म कोड, नीली टी-शर्ट और लाल टोपी में नजर आएंगे कार्यकर्ता

Must read

 

टी-शर्ट पर रहेगा साइकिल चुनाव चिन्ह, कल लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में होगा छात्रसभा का कार्यक्रम

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने छात्रसभा के कार्यकर्ताओं के लिए नया यूनिफार्म कोड तय किया है। अब छात्रसभा से जुड़े कार्यकर्ता निर्धारित पोशाक में नजर आएंगे। इसके तहत कार्यकर्ताओं को नीली जींस और नीली टी-शर्ट पहनने के निर्देश दिए गए हैं।

नई यूनिफार्म की खास बात यह होगी कि नीली टी-शर्ट पर समाजवादी पार्टी का साइकिल चुनाव चिन्ह छपा रहेगा। इसके साथ कार्यकर्ता लाल टोपी पहनेंगे। इस तरह नीली पोशाक और लाल टोपी के जरिए छात्रसभा के कार्यकर्ताओं को अलग पहचान देने की तैयारी है।
छात्रसभा के नए यूनिफार्म को लेकर कल लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी मुख्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में छात्रसभा से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसी दौरान नए यूनिफार्म कोड को लेकर संगठनात्मक स्तर पर जानकारी और दिशा-निर्देश दिए जाने की संभावना है।
समाजवादी पार्टी की छात्र इकाई के लिए तय किए गए इस नए ड्रेस कोड को संगठन को अधिक अनुशासित और एकरूप स्वरूप देने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। नीली जींस, नीली टी-शर्ट, उस पर साइकिल चुनाव चिन्ह और लाल टोपी में कार्यकर्ता कार्यक्रमों तथा संगठनात्मक गतिविधियों में नजर आएंगे।
छात्रसभा के लिए यूनिफार्म तय किए जाने से कार्यकर्ताओं को सार्वजनिक कार्यक्रमों में एक अलग पहचान मिलने के साथ संगठन की एकजुटता और सामूहिक उपस्थिति को भी प्रदर्शित करने का प्रयास किया जाएगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article