30 C
Lucknow
Wednesday, September 2, 2026

सीएम के दौरे पर रात 12 बजे से रूट डायवर्जन, मालवाहक वाहन रोके जाएंगे

Must read

 

फर्रुखाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित फर्रुखाबाद दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। मालवाहक वाहनों के लिए रूट डायवर्जन बुधवार रात 12 बजे से लागू होकर गुरुवार शाम छह बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान ट्रक, टैंकर, डीसीएम और लोडर समेत भारी वाहनों को निर्धारित मार्गों पर रोका या वैकल्पिक रास्तों से रवाना किया जाएगा।

कन्नौज से कानपुर रोड होते हुए फतेहगढ़ आने वाले मालवाहक वाहनों को गुरसहायगंज से छिबरामऊ की ओर मोड़ा जाएगा। छिबरामऊ से जहानगंज होते हुए फतेहगढ़ आने वाले वाहनों को छिबरामऊ से बेवर की ओर डायवर्ट किया जाएगा। वहीं बेवर से फतेहगढ़ की ओर आने वाले मालवाहक वाहनों को बेवर में ही रोक दिया जाएगा।

एटा की ओर से फतेहगढ़ आने वाले मालवाहक वाहनों को अलीगंज बॉर्डर पर रोका जाएगा। शाहजहांपुर और बरेली की ओर से आने वाले वाहनों को अल्लाहगंज तथा हुल्लापुर-जरियनपुर चौराहे पर रोका जाएगा। जरियनपुर से ढाईघाट-शमसाबाद की ओर जाने वाले मालवाहक वाहनों को भी जरियनपुर में ही रोकने की व्यवस्था की गई है।

इसी तरह हरदोई से फतेहगढ़ आने वाले मालवाहक वाहनों को सवायजपुर थाना क्षेत्र के रूपापुर में रोक दिया जाएगा। पुलिस और प्रशासन ने वाहन चालकों से निर्धारित डायवर्जन व्यवस्था का पालन करने तथा अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित मार्गों पर प्रवेश न करने की अपील की है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article