30 C
Lucknow
Wednesday, September 2, 2026

तेज रफ्तार वाहन ने युवक को कुचला, मौके पर मौत

Must read

 

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के गोमती नगर क्षेत्र में बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ताज होटल के सामने तेज रफ्तार वाहन ने एक युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक कौन था और उसे कुचलने वाला वाहन कौन सा था।

हादसे के बाद कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने शव की पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। साथ ही घटना के संबंध में आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article