28.6 C
Lucknow
Sunday, October 18, 2026

आगरा में लापरवाही और अनुशासनहीनता पर सीपी का बड़ा एक्शन, 6 पुलिसकर्मी निलंबित

Must read

 

दो थाना प्रभारी भी लाइन हाजिर, कार्य में लापरवाही मिलने पर पुलिस कमिश्नर ने की कार्रवाई

आगरा। पुलिस विभाग में कार्य के प्रति लापरवाही और अनुशासनहीनता को लेकर पुलिस कमिश्नर ने सख्त रुख अपनाया है। विभिन्न मामलों में लापरवाही और अनुशासनहीनता सामने आने पर 6 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि दो थाना प्रभारियों को लाइन हाजिर किया गया है।

कार्रवाई के तहत थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक विजय विक्रम सिंह को लाइन हाजिर किया गया है। इसके अलावा थाना जगनेर के प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र को भी लाइन हाजिर किया गया है।

पुलिस कमिश्नर के इस एक्शन से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि ड्यूटी में लापरवाही, अनुशासनहीनता और कार्य के प्रति उदासीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पुलिसकर्मियों के खिलाफ की गई कार्रवाई को विभाग में अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में सख्त कदम माना जा रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article