30 C
Lucknow
Tuesday, September 1, 2026

किसानों और उद्यमियों के साझा विकास को मिलेगा मंच, आज दिल्ली में KICCI का वार्षिक समारोह

Must read

 

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी होंगे मुख्य अतिथि, उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान विशिष्ट अतिथि के रूप में होंगे शामिल

नई दिल्ली। कम्युनिटी इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (KICCI) की ओर से 30 अगस्त 2026 को नई दिल्ली में वार्षिक दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों, उद्यमियों और उद्योग जगत को एक साझा मंच पर लाकर व्यापार, कृषि आधारित उद्यमिता और आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है। KICCI की गतिविधियों में किसान एवं उद्यमी समुदाय के बीच सहयोग को प्रमुखता दी जाती है।

समारोह में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में KICCI की अब तक की यात्रा, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा होगी। साथ ही किसानों को उद्यमिता से जोड़ने, ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने तथा व्यापार एवं उद्योग के क्षेत्र में नई संभावनाएं विकसित करने पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
KICCI का वार्षिक समारोह 30 अगस्त को दोपहर 3 बजे से रात 9 बजे तक नई दिल्ली स्थित डिप्टी स्पीकर हॉल, द कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया, रफी मार्ग में आयोजित होगा। कार्यक्रम के उपरांत अतिथियों एवं आमंत्रित सदस्यों के लिए हाई टी और रात्रिभोज की व्यवस्था भी की गई है।
KICCI का संदेश ‘किसान बनेगा उद्योगपति’ है। संस्था किसानों और उद्यमियों को साथ लेकर आर्थिक विकास की दिशा में काम करने तथा ग्रामीण भारत में उद्यमिता को मजबूत करने पर जोर देती है।
समारोह में देशभर से जुड़े KICCI परिवार के सदस्यों, उद्यमियों, किसानों और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article